मुम्बई। जीडीपी के आए खराब आंकड़ों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स 279.58 अंक की गिरावट के साथ 37053.21 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 92.20 अंक की गिरावट के साथ 10931.10 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 267 शेयर तेजी के साथ तो 523 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 57 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं मंगलवार को रुपये में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 73 पैसे की भारी कमजोरी के साथ 72.03 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 701.25 रुपये के स्तर पर खुला।
-एचसीएल टेक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 1,108.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-टीसीएस का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 2,273.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 201.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 2,575.20 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 112.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-आईओसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 118.25 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 439.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 211.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 410 रुपये की गिरावट के साथ 15,848.30 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया ढेर, 72 रुपये का स्तर तोड़ा
मंगलवार को रुपये में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 73 पैसे की भारी कमजोरी के साथ 72.03 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की मजबूती के साथ 71.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : दोनों बच्चे हो जाएंगे करोड़पति, 2500 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी