हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशबरी है क्‍योंकि अब दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद एनसीआर के दूसरे एयरपोर्ट हिंडन (गाजियाबाद) से उड़ान सेवा शुरु होने जा रही है। डियन एयरफोर्स-डे के मौके पर 8 अक्टूबर को हिंडन टर्मिनल से घरेलू उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। यहां से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू होगी।

Advertisement

मनी भास्‍कर की रिर्पोट के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यहां से हैरिटेज एविएशन का 9 सीटर विमान उड़ेगा। जल्द ही इसके टिकटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस बाबत आधिकारिक निर्णय ले लिया है।

Advertisement

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, हिंडन से नौ शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। सबसे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जाने वाले लोगों को यहां से सुविधा मिल सकेगी। एयर हैरिटेज नामक कंपनी का नौ सीटर विमान पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा। पिथौरागढ़ के छोटे रनवे को देखते हुए नौ सीटर विमान भेजने का निर्णय लिया गया है। 8 अक्टूबर को यह पहली बार होगा। इसमें अधिकतम किराया 2500 रुपए (रिजोनल कनेक्टिविटी स्कीम) होगा।

Advertisement

हिंडन हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत बनाया गया है। हिंडन से इंडिगो एयरलाइन, हेरिटेज एविएशन, गोड़ावत एयरलाइन और टर्बो एयरलाइंस को उड़ान भरने की इजाजत मिली है। इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर के नागरिकों को मिलेगा, जो अभी तक हवाई जहाज में चढ़ने के लिए दिल्ली जाते हैं।

Advertisement

वहां से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), नासिक (महाराष्ट्र), कन्नूर (केरल) फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) हुबली (कर्नाटक) शिमला (हिमाचल प्रदेश), कालाबुर्गी (कर्नाटक) और गुजरात के जातगर के लिए उड़ान शुरू होगी। कुछ समय तक सफल संचालन के बाद गोरखपुर, इलाहाबाद, कोलकाता, लखनऊ आदि रूटों पर भी उड़ान शुरू की जाएंगीं।

आपको बता दें कि इस टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ चेक-इन काउंटर, चार जांच बूथ, दो आगमन स्थल और 90 गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। तो वहीं प्रति घंटे टर्मिनल पर 300 यात्रियों की आवाजाही की सुविधा होगी।