मोस्ट अवेटिंग रिनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) आज यानी 28 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही है। इस कार की कीमत 5 लाख से 7 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। यह 4 मीटर से छोटी 7 सीट वाली एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल ) है, जो भारतीय बाजार में एक नई सेगमेंट बनाएगी। Triber MPV की बुकिंग 17 अगस्त से शुरू है। इस कॉम्पैक्ट एमपीवी को रेनॉ की भारत और फ्रांस की टीम ने मिलकर डेवलप किया है।
इस कार यानी रेनॉ ट्राइबर के फ्रंट में क्रोम ग्रिल, स्वेप्ट-बैक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, ड्यूल टोन मैक बंपर, वील आर्च के चारों ओर और दरवाजों की ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्लैक-आउट बी व सी-पिलर्स और रूफ रेल्स के साथ स्टेप्ड रूफ दी गई हैं।
तो वहीं इंटीरियर की बात करें, तो इसमें आपको ब्लैक वेज कलर में ड्यूल टोन डैशबोर्ड मिलेंगे। ट्राइबर में 3 लाइन में 7 सीटे हैं। दूसरी लाइन वाली सीटें स्लाइडिंग और फोल्डेबल हैं। तीसरी लाइन वाली सीटों को जरूरत के हिसाब से निकालकर उस जगह का इस्तेमाल सामान रखने के लिए किया जा सकता है। रेनॉ का कहना है कि ट्राइबर की सीट्स को 100 से ज्यादा तरीकों से अजस्ट किया जा सकता है।
रेनॉ ट्राइबर में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड औटो के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 3.5-इंच स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में कप होल्डर्स के साथ कूल्ड सेंट्रल स्टोरेज एरिया, कूल्ड ग्लव बॉक्स और दूसरी-तीसरी लाइन के एक्सपेंजर्स के लिए भी एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं हैं।
सेफ्टी के लिए ड्यूल लिमिटेड एयर इंजन, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरिएंट में हैं। टॉप वेरियंट्स में 2 अतिरिक्त एयर बैग्स यानी कुल 4 एयर इंजन और रिवर्स कैमरा भी दिया गया है।
इंजन की बात करें तो कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 6250 आरपीएम पर 72 पीएस का पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम पीके टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान