नई दिल्ली। सबसे सस्ती मोबाइल सेवा दे रही कंपनी रिलायंस जियो पर पैसा बरस रहा है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जियो को रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है। इसके चलते एयरटेल नंबर दो पर खिसक गई है। यह जानकारी दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों में सामने आई है। रिलायंस जियो को जून तिमाही में दूरसंचार सेवाओं से 10,900 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई हुई है।

Advertisement

ट्राई जारी करता है आंकड़े
दूरसंचार क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के आंकड़े ट्राई की ओर से भी जारी किए जाते हैं। इन आंकड़ों के अनुसार जून तिमाही के दौरान भारती एयरटेल की समायोजित सकल आय (एजीआर) 10,701.5 करोड़ रुपये रही है। वहीं वोडाफोन आइडिया की एजीआर 9,808.92 करोड़ रुपये रही है।। वहीं इसी समय के दौरान रिलायंस जियो (एनएलडी सहित) का राजस्व 10,900 करोड़ रुपये रहा है। इस प्रकार रिलायंस जियो की साल दर साल आधार पर कमाई में 9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इसके चलते रिलायंस जियो सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनी हो गई है।

Advertisement

{photo-feature}