नई द‍िल्‍ली: सस्‍ते में हॉलिडे ट्रिप पर जानें का अच्‍छा टाइम है। बजट एयरलाइन कंपनी इंड‍िगो ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट में ऑफर की बरसात कर दी है। बता दें कि इंड‍िगो कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशल यात्रियों के लिए एक खास तोहफे की पेशकश की है। जिसमें कम कीमत पर आप फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।

Advertisement

30 अगस्त तक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट करें बुक

विमानन कंपनी इंड‍िगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए 1,298 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 3,999 रुपये में टिकट देने की घोषणा की है। इस ऑफर में 30 अगस्त तक टिकट बुक करा सकते हैं। साथ ही 28 मार्च 2020 तक यात्रा करने की लास्ट डेट है। इस नए ऑफर में सीटों की संख्या नहीं बताई गई है। साथ ही इस ऑफर के तहत सीमित इवेंट्री है, लिहाजा ग्राहकों को उपलब्धता के आधार पर छूट मिलेगी। ये ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क में विभिन्न क्षेत्रों के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए ही वैलिड है। इंड‍िगो ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि इस ऑफर को किसी अन्य़ ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह गैर-हस्तांतरणीय, बिना बदलाव और बिना परिवर्तन के है। साथ ही इंडिगो का यह नया ऑफर ग्रुप बुकिंग के लिए मान्य नहीं है।

Advertisement

1,299 रुपये में स्पाइसजेट के टिकट शुरू

वहीं दूसरी ओर स्पाइसजेट ने भी देश-विदेश घूमों सेल नाम के एक फ्लैश सेल की शुरुआत की है। इस फ्लैश सेल के तहत डोमेस्टिक रूट का टिकट 1,299 रुपये और इंटरनेशनल रूट का टिकट 3,999 रुपये से शुरुआत की है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस ऑफर के टिक क बुकिंग की लास्ट डेट 30 अगस्त और यात्रा करने की वैलिडिटी 31 मार्च 2020 है।

Advertisement

एयर एशिया के चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट

एयर एशिया कुछ चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट दे रही है। इस ऑफर का फायदा आप 1 सितंबर तक उठा सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि इसके घरेलू फ्लाइट्स के ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 2 से 26 सितंबर के बीच में टिकट बुक करवानी होगी जबकि इंटरनैशनल फ्लाइट्स के लिए आपको 2 सितंबर से 19 नवंबर 2019 के बीच में यात्रा करनी होगी।

Advertisement