मुम्बई। शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेजी जारी रही। वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने राहत पैकेज के चलते शेयर बाजार सोमवार को भारी तेजी के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 147.15 अंक की तेजी के साथ 37641.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.5 अंक की तेजी के साथ 11105.35 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1666 शेयर तेजी के साथ तो 867 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 156 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 71.69 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी के टॉप गेनर
-टाटा मोटर्स का शेयर 10 रुपये बढ़कर 120.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 152 रुपये की बढ़त के साथ 2,685.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा स्टील का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 350.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-गेल का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 130.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 447 रुपये की तेजी के साथ 15,995.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-भारती एयरटेल का शेयर 12 रुपये की गिरावट के साथ 348.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-इंडियाबुल्स का शेयर 16 रुपये की गिरावट के साथ 471.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-इनफोसिस का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 784.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 676.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ग्रासिम का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 723.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : रखे सोने को बेचने के पहले जान लें नियम, नहीं तो पछताएंगे
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी