नई द‍िल्‍ली: अमेजन अब पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। जी हां ई-कॉमर्स क्षेत्र कंपनी अमेजन इंडिया ने सोमवार को देश की मिलिट्री परिवार के सदस्‍यों के लिए रोजगार योजना की शुरुआत की है। अमेजन इंडिया ने कहा कि उसने मिलिट्री वेटेरन्‍स एंप्‍लॉयमेंट प्रोग्राम देश में आरंभ किया है। इससे मिलिट्री वेटेरन्‍स और उनके पति-या पत्‍नी को देश में कंपनी के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्ट सेंटर्स और डिलिवरी सेंटर्स पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। भूल जाओ अमेजॉन और फ्लिपकार्ट, यहां से करें ऑनलाइन शॉपिंग ये भी पढ़ें

Advertisement

देश भर के मिलिट्री परिवारों को म‍िलेगी नौकरी के अवसर

जानकारी दें कि अमेजन इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी डारेक्‍टर जनरल ऑफ रीसेट्लमेंट (डीजीआर) और आर्मी वेलफेयर प्‍लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (एडब्‍लूपीओ) के साथ साझेदारी कर रही है। इससे देश भर के मिलिट्री परिवारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। अमेजन के वाइस प्रेसिडेंट - एशिया ऑपरेशंस अखिल सक्‍सेना ने कहा कि बीते वर्षों में अमेजन इंडिया ने मिलिट्री के लोगों को कंपनी में विभिन्‍न पदों पर नौकरियां दी हैं चाहे वह ट्रांसपोर्टेशन हो या कस्‍टमर फुलफिलमेंट, फैसिलिटी मैनेजमेंट या सिक्‍योरिटी ऑपरेशंस।

Advertisement

फ‍िलहाल चल रही दो पायलट योजनाएं

वहीं उन्‍होंने इस बात का भी ज‍िक्र किया कि अभी दो पायलट योजनाएं चल रही हैं। हमें भरोसा है कि मिलिट्री परिवारों के लिए मिलिट्री वेटेरन्‍स एंप्‍लॉयमेंट प्रोग्राम का विस्‍तार होगा। भविष्‍य में भी हम आर्मी, एयरफोर्स, नेवी और पुलिस परिवारों को रोजगार का अवसर उपलब्‍ध कराएंगे। वैश्विक स्‍तर पर अमेजन 17,500 से अधिक मिलिट्री वेटेरन्‍स और उनके पति या पत्‍नी को सक्रिय रूप से रोजगार दे चुकी है। डीजीआर के प्रवक्‍ता ने कहा कि डीजीआर और अमेजन इंडिया के बीच समझौता (एमओयू) मंजूरी के अंतिम चरण में है।

Advertisement

दुनियाभर में अमेजन की सबसे बड़ी इमारत

हाल ही में अमेजन ने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का शुभारंभ हैदराबाद में किया। इस कैंपस में एक साथ 15,000 कर्मचारी काम कर सकते हैं। बता दें कि कैंपस की इमारत में जितने स्टील का इस्तेमाल हुआ है, वह विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर में इस्तेमाल हुए स्टील के मुकाबले ढाई गुना से अधिक है। यह कैंपस 9.5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। अमेजन के ग्लोबल रियल एस्टेट एंड फैसिलिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जॉन स्कॉटलर ने कहा कि इस कैंपस में बनी इमारत क्षेत्रफल के लिहाज से दुनियाभर में अमेजन की सबसे बड़ी इमारत है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में अमेजन के आठ भवन हैं। इनके कर्मचारियों को नए कैंपस में स्थानांतरित किया जाएगा। करीब 4,500 कर्मचारियों को इस कैंपस में स्थानांतरित कर दिया गया।

Advertisement