नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में लिस्ट टॉप 10 कंपनियों में 7 में निवेश करने वालों को नुकसान हुआ है। इन 7 कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर 86,879.7 करोड़ रुपये घट गया है। इस दौरान एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी आईटीसी का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा घटा है। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एसबीआई का मार्केट कैप सबसे ज्यादा कम हुआ है वहीं टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इनफोसिस का मार्केट कैप बढ़ा है।
आईटीसी को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते हफ्ते आईटीसी का मार्केट कैप 20,748.4 करोड़ रुपये घटकर 2,89,740.59 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एसबीआई का मार्केट कैप 17,715.4 करोड़ रुपये घटकर 2,41,946.22 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 17,335.3 करोड़ रुपये घटकर 5,91,490.98 करोड़ रुपये रह गया। इसी प्रकार आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 15,084.5 करोड़ रुपये घटकर 2,55,484.91 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 9,921.2 करोड़ रुपये घटकर 3,52,202.72 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,155.85 करोड़ रुपये घटकर 2,81,185.14 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस का मार्केट कैप 919.16 करोड़ रुपये कम होकर 8,08,836 करोड़ रुपये रह गया।
सिर्फ 3 कंपनियों को हुआ फायदा
बीते हफ्ते टीसीएस का मार्केट कैप 31,538.79 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,367.22 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार आईटी क्षेत्र की एक और कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैप 11,746.94 करोड़ रुपये की बढ़कर 3,44,419.45 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा एचयूएल का मार्केट कैप 7,176.31 करोड़ रुपये बढ़कर 4,02,512.28 करोड़ रुपये हो गया।
मार्केट कैप के हिसाब से टीसीएस टॉप पर
बीते हफ्ते शुक्रवर को जब शेयर बाजार बंद हुआ तो मार्केट कैप के हिसाब से टीसीएस सबसे ऊपर थी। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एसबीआई का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें : टीसीएस : 85,000 रु को 15 साल में बना दिया 1.75 करोड़
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित