नई द‍िल्‍ली: वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के ल‍िए नया रिचार्ज लाया है। वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए अधिक अवधि वाला नया प्लान लेकर आया है। यह प्लान 299 रुपए का है। वोडाफोन के 299 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है।

Advertisement

1000 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान मे वोडाफोन 3GB डेटा के साथ 1000 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। भारती एयरटेल ने भी 299 रुपए का प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 299 रुपए का प्लान देता है लेकिन एयरटेल अपने प्लान में 28 दिन वैलिडिटी ही देता है। एयरटेल के प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इन सब के अलावा यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा 129 रुपये का अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन में एयरटेल यूजर्स को मिलता है।

Advertisement

एयरटेल का 299 रुपये का प्लान

बता दें कि एयरटेल अपने 299 रुपये प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसके अलावा प्लान में रोजाना 3GB डेटा यूजर को मिलता है। 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। इन सब के अलावा यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा 129 रुपये का ऐमजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन में एयरटेल यूजर्स को मिलता है।

Advertisement

जानें वोडाफोन की फिल्मी रिचार्ज

वोडाफोन ने कुछ समय पहले 16 रुपये वाला 'फिल्मी रिचार्ज' प्लान लॉन्च किया था, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB (2G/3G/4G) डेटा दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूजर्स को इसमें एसएमएस या फिर टॉक टाइम का कोई बेनिफिट तो नहीं मिलेगा, लेकिन इस रिचार्ज के बाद वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर एक पूरी फिल्म को देख पाएंगे।