नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज की दरों को घटा दिया है। इसके बाद एसबीआई ने रिटेल डोमेस्टिक फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दर को 0.10 फीसदी तक घटाया है। एसबीआई ने 2 साल से कम की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर को 0.10 फीसदी घटाया है। इसके बाद यह दर 6.8 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी हो गई है। ब्याज दरों में यह बदलाव 26 अगस्त से लागू होगा। कुल मिलाकर एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.30 फीसीद से लेकर 0.70 फीसदी तक ब्याज घटाया है। हालांकि सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज दरों को नहीं बदला गया है। आइये जानते हैं कि समय के अनुसा अब कितना मिलेगा ब्याज और 26 अगस्त के एफडी कराने पर क्या मिलेग फायदा।
एसबीआई ने अपने सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। 1 मई 2019 को एसबीआई ने कहा था कि वह 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस वाले सेविंग्स बैंक अकाउंट की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ेगा। लेकिन अभी इस पर अमल नहीं किया गया है। आरबीआई के रेट कट के बाद एसबीआई को ऐसे सेविंग्स बैंक अकाउंट में केवल 2.65 फीसदी ही ब्याज देना चाहिए, लेकिन अभी एसबीआई ने ऐसा नहीं किया है। इस वक्त एसबीआई 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस वाले सेविंग्स बैंक अकाउंट पर 3 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं 1 लाख रुपये से कम बैलेंस वाले सेविंग्स बैंक अकाउंट पर 3.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- 7 से 45 दिन की एफडी पर 5 फीसदी की जगह 4.5 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 46 से 179 दिन की एफडी पर 5.75 फीसदी की जगह 5.50 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 180 से 210 दिन की एफडी पर 6.25 फीसदी की जगह 6.00 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 211 से 1 साल से कम की एफडी पर 6.25 फीसदी की जगह 6.00 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 1 साल से ज्यादा से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 6.80 फीसदी की जगह 6.70 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 2 साल से ज्यादा से लेकर 3 साल तक की एफडी पर 6.70 फीसदी की जगह 6.50 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 3 साल से ज्यादा से लेकर 5 साल तक की एफडी पर 6.60 फीसदी की जगह 6.25 फीसदी मिलेगा ब्याज।
- 5 साल से ज्यादा से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 6.50 फीसदी की जगह 6.25 फीसदी मिलेगा ब्याज।
अगर आप एसबीआई ने एफडी में इस कटौती से पहले एफडी कराना चाहते हैं तो आज आपके पास ब्रांच में जाकर एफडी कराने का मौका है। लेकिन अगर आपके पास ऑनलाइन अकाउंट है तो आप के पास 26 अगस्त से पहले तक एफडी कराने का मौका है। क्योंकि अगर एसबीआई में एफडी 26 अगस्त 2019 से पहले करा लेंगे तो आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान