नई दिल्ली। दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के घर और दफ्तर पर ईडी ने आज छापेमारी की है। नरेश गोयल के खिलाफ ईडी ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। इसे खारिज कराने के लिए नरेश गोयल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दी थी। लेकिन इन्होंने बीते कल दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अर्जी लगाई थी। इसमें उन्होंने विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। लेकिन हाई कोर्ट पहले ही कर चुका है कि उन्हें ऐसा करने से पहले 18 हजार करोड़ रुपये की गारंटी जमा करानी होगी।
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के घर सहित कई ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। नरेश गोयल के आवासीय परिसरों के साथ ही दिल्ली और मुंबई के अलावा 1 दर्जन से ज्यादा ठिकानों में यह तलाशी हुई है। इससे पहले ईडी ने नरेश गोयल से पूछताछ की थी। यह पूछताछ जेट एयरवेज में 18 हजार करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई थी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जुलाई 2019 में जेट एयरवेज के मामले की एसएफआईओ जांच का निर्देश दिया था। फिलहाल कंपनी का परिचालन 17 अप्रैल से रोक दिया है।
करीब 25 साल पहले बनी थी जेट एयरवेज
5 मई 1993 को जेट की शुरुआत की गई थी। कंपनी ने शुरुआती साल 7. 30 लाख यात्रियों को सफर कराया था। जेट एयरवेज ने वर्ष 2005 में विदेशों के लिए उड़ान शुरू की थी। जेट एयरलाइन का टर्नओवर 2009 में 14 अरब डॉलर तक हो गया था।
यह भी पढ़ें : Jet airways जैसे संकट में काम आएगा Travel insurance, मिलेगी पाई-पाई
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान