नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने एक नए वैलिडिटी प्लान पीवी-49 को प्रीपेड ग्राहकों के लिए जारी किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नए वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान को प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। बता दें कि इस प्लान का नाम पीवी-49 रखा गया है। इस बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज वाउचर को मध्य-प्रदेश सर्किल के लिए पेश किया गया है। अच्छी बात तो ये है कि इसमें ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही फ्री मोबाइल डेटा और वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।
बीएसएनएल पीवी-49 एक प्रीपेड रिचार्ज वाउचर है, जिसे 49 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस बीएसएनएल प्रीपेड प्लान में 9 दिनों के लिए 250 मिनट डेली लोकल और नेशनल वॉयस कॉल्स दिए जा रहे हैं। वहीं 9 दिनों के बाद लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 40 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। इस प्लान में 15 दिनों के लिए 1GB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 180 दिनों की है, यानी इस अवधि के दौरान ग्राहकों को फ्री इनकमिंग कॉल्स का फायदा मिलेगा। इस प्लान में 15 दिनों के बाद या 1GB डेटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को डेटा के लिए रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी। इसी तरह कॉल्स के लिए भी ग्राहकों को टॉक-टाइम के लिए रिचार्ज कराना होगा।
बीएसएनएल ने 1,098 रु के प्लान में हाल ही में बदलाव
बता दें कि इसके अलावा आपको बता दें बीएसएनएल ने अपने 1,098 रुपये वाले प्लान में हाल ही में बदलाव भी किया है। इस प्लान में अब ग्राहकों को पहले ही तरह अनलिमिटेड डेटा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इसकी जगह अब ग्राहकों को बिना डेली FUP के 375GB डेटा मिलेगा। साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने वैलिडिटी को 84 दिनों से घटाकर 75 दिन भी कर दिया है। ये चेंज सारे सर्किलों में प्रभावी हो गए हैं।
जानें बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान
इसी तरह बीएसएनएल की लंबी वैलिडिटी वाले 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो अब इसमें 90 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी दी जा रही है। यानी इस प्लान में ग्राहकों को 365 + 90, यानी 455 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 100 फ्री एसएमएस और 2GB डेली डेटा मिलेगा। ये प्लान बंपर ऑफर के लिए भी एलिजिबल है, ऐसे में इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2.2GB एडिशनल भी मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान