आईटीसी (ITC) एशिया की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने अब कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में हिस्‍सेदारी खरीदने की सोच रही है। फिलहाल, अभी इसके लिए बातचीत शुरुआती प्रक्रिया में है, जिसके बारे में आगे जाकर के निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले कोका कोला ने भी शेयर में हिस्से खरीदने के लिए अपनी तरफ से दिलचस्पी दिखाई थी।

Advertisement

आपको बता दें कि आईटीसी अपनी छवि को एक तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी से हटाकर के अब लोगों की जरूरत का सामान तैयार करने वाली कंपनी के तौर पर काम करना चाहती है। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर जहां कई सारे टैक्स लगा दिए हैं, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि कॉफी डे पर अपने संस्थापक वी जी सिद्धार्थ द्वारा लिए गए उधार को कम करने का दबाव है, जिसके चलते सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली। जी हां कॉफी कैफे डे के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ ने आर्थिक दबाव के चलते आत्‍महत्‍या की थी। उनकी मौत के बाद सीसीडी के शेयर धड़ाम हो गए थे।

Advertisement

ब्‍लूमबर्ग की रिर्पोट के अनुसार वर्तमान में पूरे देश में कॉफी डे के 1700 आउटलेट हैं। यह स्टारबक्स से 10 गुना ज्यादा हैं। तो वहीं कोका-कोला देश में कैफे बिजनेस में पांव जमाना चाहता है क्योंकि कार्बोनेटेड ड्रिंक के साथ उसकी मुख्य बिजनेस में सुस्ती बनी हुई है। इससे पहले जून में भी खबर आई थी कि कोका-कोला कॉफी डे में हिस्‍सेदारी खरीद सकता है।

Advertisement

इस विषय में दो अधिकारियों ने कहा था कि कोका-कोला कैफे सेगमेंट में अपनी जगह और मजबूत बनाना चाहता है। मामला अटलांटा में कोका-कोला के मुख्यालय से देखा जा रहा है। तब कहा गया था कि कोका-कोला की ग्लोबल टीम के अधिकारी सीसीडी के प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं।