नई दिल्ली: अगर आप भी स्कूटर खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। बता दें कि हीरो ने काफी सस्ते में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉच किया है। जो कि आपके बजट में ही अच्छी और खास फीचर में होगी। जी हां हीरो इलेक्ट्रिक इंडिया ने इलेक्ट्रिक रेंज को विस्तार देते हुए सोमवार को भारत में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए। इन स्कूटर्स का नाम ऑप्टिमा ईआर और एनवाईएक्स ईआर है। इस मौके पर कंपनी ने कहा कि वह बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) सेगमेंट में विस्तार की योजना बना रही है। आरबीआई: एटीएम से जुड़े नियमों में एक और बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें
हीरो इलेक्ट्रिक इंडिया के सीईओ, सोहिंदर गिल ने इस अवसर पर कहा कि ऑप्टिमा ईआर 68,721 रुपए और एनवाईएक्स 69,754 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। दोनों स्कूटर्स की खासियत बताते हुए गिल ने कहा कि यह टू-व्हीलर्स लिथियम बैटरी पर चलते हैं। बैटरी साढ़े चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से ज्यादा सफर कराती है। वहीं उनका कहना हैं कि कंपनी बैटरी पर तीन साल की वारंटी दे रही है। हीरो एकमात्र ऐसी कंपनी है जो बैटरी पर तीन साल की बिना शर्त वारंटी दे रही है। आज इसकी कीमत 18 हजार रुपए हैं लेकिन कई वर्षों से इसकी कीमतों में गिरावट हो रही है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हर किसी ने दो-तीन सालों में लीथियम बैटरी की कीमत आधी होने की भविष्यवाणी की थी और यह संभव हो गया है।
वहीं अगर बात कीमत की करें तो नए Optima ER की कीमत 68,721 (एक्स शोरूम कीमत) रुपये रखी है जबकि Nyx ER की कीमत 69,754 (एक्स शोरूम कीमत) रुपये रखी है। ये कीमतें नॉर्थ ईस्ट को छोड़कर पूरे भारत के लिए हैं। नॉर्थ ईस्ट में Optima ER की कीमत 71,543 और Nyx ER की कीमत 72,566 रुपये है।
बात करें अगर चार्जिंग कि तो हीरो इलेक्ट्रिक के दोनों नए ई-स्कूटर्स की बैटरी 4-5 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर ऑप्टिमा ईआर 110 किलोमीटर और एनवाईएक्स ईआर 100 किलोमीटर तक चलेगा। दोनों नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी ने कहा है कि सही तरीके से देखभाल और रखरखाव करने पर इन स्कूटर में लगी बैटरी 5 साल तक चलेगी।
इसकी खास फीचर्स
बता दें कि ऑप्टिमा ईआर को ऑफिस गोइंग और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, Nyx ER को छोटे व्यवसायों, ई-कॉमर्स डिलिवरी एग्जिक्युटिव और रेंटल ई-बाइक्स के हिसाब से बनाया गया है। फीचर्स की बात करें, तो दोनों स्कूटर्स में अलॉय वील्ज, एलईडी हेडलाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलेस्कोपिक सस्पेंशन और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित