मंदी की खबरें हर तरफ से आ रही हैं। एक ओर जहां भारत में ऑटो सेक्टर में भारी मंदी देखने को मिल रही है तो वहीं अमेरिका में कोई और ही वजह सामने आ रही है। तभी तो अमेरिका में मंदी की खबरों के बीच व्हाइट हाउस इससे निपटने के लिए टैक्स और ड्यूटी घटाने पर विचार कर रहा है। द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। इसमें वेतनभोगियों को इनकम टैक्स में कुछ समय के लिए छूट देना भी शामिल है। आपको बता दें कि सरकार की इस कोशिश का मकसद खर्च बढ़ाना है।
तो वहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप सरकार चीन से आयतित उत्पादों पर लगाए गए नए शुल्क को भी वापस लेने पर विचार कर रही है। द न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर है और अधिकारियों ने अभी अपने विचार ट्रंप के सामने नहीं रखे हैं।
जबकि व्हाइट हाउस ने खबरों को विवादित बताते हुए कहा है कि इनकम टैक्स घटाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं हो रहा है। तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि मैं हर बात के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता है कि हम मंदी में पड़ेंगे। हम बहुत अच्छा चल रहे हैं।
सोमवार को जारी एक सर्वे में अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने आंशका जताई है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगले दो साल में संदेह की चपेट में आ सकती है लेकिन संदेह का यह चक्र अगले साल या उससे अगले साल शुरू हो सकता है।
कंपनियों के अर्थशास्त्रियों के संगठन नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिस्ट (एनएबीई) के नवीनतम सर्वे में 226 में केवल कुछ प्रतिशत ने कहा कि मंदी इसी साल शुरू हो सकती है। तो वहीं 38 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि अमेरिका अगले साल मंदी में पड़ सकता है, जबकि 34 प्रतिशत ने कहा कि इससे अगले साल (2021) से पहले नहीं होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान