अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी देश के लिए बाहर से कमाई करके मोटी रकम लेकर आते थे, लेकिन इस बार क्रिकेट के फैंस किसी और देश से कमाई कराके लाएंगे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि उसके यहां अगले साल होने वाले टी -20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट देखने बड़ी तादात में भारतीय आएंगे। इससे ऑस्ट्रेलियाई टूरिज्म उद्योग को बूस्ट मिल सकता है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में चीन से ऑस्ट्रेलिया विजिट करने वाले टूरिस्ट की तादात में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारत से ऑस्ट्रेलिया घूमने जाने वाले लोगों की संख्या में दोगुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
जैसा कि आप जानते हैं कि क्रिकेट मैच चाहे किसी भी देश में वहां पर भी दर्शकों में ज्यादा संख्या भारतीयों की ही होती है। इस बारे में टूरिज्म क्रिकेट चेयरमैन बॉब ईस्ट ने कहा है कि मेगा क्रिकेट इवेंट उनके लिए बड़ा मौका है। इसमें से भारत एक बड़ा बाजार है। ऑस्ट्रेलिया अगले साल महिला और पुरुष टी -20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट आयोजित करेगा। महिला टी -20 क्रिकेट विश्व कप अगले साल फरवरी से मार्च महीने के दौरान होगा। जबकि पुरुष टी -20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नबंवर के बीच होगा।
मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई टूरिज्म मिनिस्टर सिमोन ब्रिमिंगहम ने भारतीय क्रिकेट फैंस को ऑस्ट्रेलिया आकर क्रिकेट मैच देखने का निमंत्रण दिया था। साथ ही इसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत में लगभग 24 करोड़ रुपए विज्ञापन के तौर पर खर्च करने का ऐलान किया।
बता दें कि साल 2015 के क्रिकेट विश्व कप में भारत से 15 हजार क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया मैच देखने गए थे। भारत में ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म मंत्रालय के प्रबंधक निशांत कशीकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार के टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखने भारत से लगभग 30 से 40 हजार दर्शक ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान