नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेशक अच्छे रिटर्न की उम्मीद में पैसा लगाता है, लेकिन बीते हफ्ते उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप में बीते 1 हफ्ते में करीब 84,354.1 करोड़ रुपये कम हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में निवेश करने वालों को उठाना पड़ा है। वहीं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज अकेली कंपनी है, जिसका मार्केट कैप बढ़ा है। आरआईएल का मार्केट कैप शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 72,153.08 करोड़ रुपये बढ़कर 8,09,755.16 करोड़ रुपये हो गया है।
ये हैं निवेशकों का पैसा डुबाने वाली टॉप कंपनियां
टीसीएस का मार्केट कैप 30,807.1 करोड़ रुपये घटकर 8,11,828.43 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 19,495.4 करोड़ रुपये घटकर 3,62,123.92 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15,065.8 करोड़ रुपये घटकर 6,08,826.25 करोड़ रुपये पर आ गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 6,700.27 करोड़ रुपये घटकर 3,32,672.51 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 6,525.48 करोड़ रुपये घटकर 2,86,340.99 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा एचयूएल का मार्केट कैप 2,954.95 करोड़ रुपये घटकर 3,95,335.97 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा आईटीसी का मार्केट कैप 1,657.41 करोड़ रुपये घटकर 3,10,488.97 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 790.71 करोड़ रुपये घटकर 2,70,569.37 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एसबीआई का मार्केट कैप 356.99 करोड़ रुपये कम होकर 2,59,661.57 करोड़ रुपये पर आ गया।
गिरावट के बदल गई टॉप 10 कंपनियों के रैंकिंग
मार्केट कैप में भारी गिरावट के बाद भी टॉप 10 कंपनियों में अभी भी टीसीएस सबसे ऊपर है। इसके बाद रिलायंस, एचचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इनफोसिस, आईटीसी, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के अलावा एसबीआई शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : 1 रुपये सैलरी लेता है ये सीईओ, कंपनी कमाती है अरबों रुपये
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी