नई द‍िल्‍ली: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों का जून से दिसंबर 2019 के लिए डीए (महंगाई भत्‍ता) जारी नहीं किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्‍मीद है कि सरकार इसका ऐलान सितंबर में करेगी। इस बार डीए में 5% बढ़ोतरी तय है। हालांकि इस बीच हिमाचल प्रदेश में करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है। इस बात से भी अवगत करा दें कि हिमाचल प्रदेश में अभी 7वां वेतनमान लागू नहीं हुआ है। आदित्य पुरी की सैलरी जानकर चौंक जायेंगे आप, जानिये कितना कमाते है हर महीने ये भी पढ़ें

Advertisement

जानकारी दें कि मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने 73वें इंडिपेंडेंस डे पर करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए की सौगात दी है। वहीं सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च, 2017 तक राज्य में 1 लाख 75 हजार से अधिक रेगुलर कर्मचारी थे। वहीं गैर नियमित कर्मचारियों की संख्या 42 हजार से अधिक थी।

Advertisement

राज्‍य कर्मचारियों को 148% से ज्यादा मिलेगा डीए

इस बात की जानकारी दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार के डीए में बढ़ोतरी से अब राज्‍य कर्मचारियों को 148% डीए मिलेगा। पहले भी सरकार ने इसमें 4% की बढ़ोतरी की थी, जो 1 जुलाई 2018 से लागू था। उस समय डीए रेट 144% हो गया था।

7वां वेतनमान क्‍यों नहीं लगा

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्‍य है। यहां पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को माना जाता है। पंजाब में भी अभी 7वां वेतनमान लागू नहीं है। राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब में नया वेतनमान लगने के बाद ही इसे हिमाचल प्रदेश में लागू किया जाएगा।

Advertisement