नई दिल्ली: अगर आप भी कॉग्निजेंट में काम करते है तो ये खबर जरूर पढ़ें। अमेरिका की आईटी कंपनी कॉग्निजेंट लागत में कटौती के लिए अपने यहां से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। वहीं कंपनी ने मई में भी कॉस्ट कटिंग को देखते हुए मध्य स्तर के कई अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इतना ही नहीं कंपनी अपने खर्च में कटौती के लिए कई और विकल्प के बारे में भी सोच रही है।
आठ साल से ज्यादा का अनुभव को निकाल सकती बाहर
जानकारी के मुताबिक, कंपनी के नए सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज कॉग्निजेंट को लाभ की स्थिति में लाने के लिए पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं जिसका उद्देश्य विकास को आगे बढ़ाने और लागत में कमी लाना है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों को बाहर कर सकती है जिनके पास आठ साल से ज्यादा का अनुभव है। इस बात से भी अवगत कराया गया कि कॉग्निजेंट वेरियबल पे कंपोनेंट को बढाने पर विचार कर रही थी, जिससे कंपनी को पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत अपनी लागत कम करने में मदद मिलेगी। कॉग्निजेंट के एक कर्मचारी ने भी कहा कि कंपनी नौकरी में कटौती की संख्या का आकलन कर रही थी और तिमाही आधार पर कंपनी फायदे के बारे में भी सोच रही थी।
ज्वाइनिंग डेट अलॉट करने के बीच समय बढ़ा
वहीं कंपनी ने पहले ही गैर-जरूरी यात्रा बंद कर दी है और अपने खर्च को सीमित करने के लिए अन्य कदम भी उठाए हैं। इसके अलावा, कॉग्निजेंट ने नए कर्मचारियों को ऑफर लेटर देने और ज्वाइनिंग डेट अलॉट करने के बीच समय बढ़ा दिया है। इस वर्ष की शुरुआत में कॉग्निजेंट ने अपनी राजस्व वृद्धि के अनुमान में कटौती की थी और कहा था कि पिछले दो तिमाहियों में इसके प्रमुख विकास ने राजस्व वृद्धि को पार कर लिया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान