नई दिल्ली: ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय सीरीज सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन 15 अगस्त से स्ट्रीम होने वाला है। सेक्रेड गेम्स सीजन 2 को लेकर लोगों में उत्साह भी काफी है। जानकारी दें कि पहले सीजन को मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन में 100 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब तक किसी स्ट्रीमिंग सर्विस ने भारत में ओरिजनल कंटेंट में इतना बड़ा निवेश नहीं किया है।
इन लोकेशंस पर हुई सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग
बता दें कि सेक्रेड गेम्स 2 के 400 मिनट के फुटेज के लिए 3500 लोगों के क्रू ने 100 से भी ज्यादा दिन तक 112 लोकेशंस पर शूटिंग की। लोकेशंस में दिल्ली, मुंबई, नैरोबी, केप टाउन और जोहानसबर्ग शामिल है। 400 मिनट के फुटेज तकरीबन साढ़े तीन हिंदी फिल्मों के बराबर है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि उसने एक हिंदी फिल्म के मुकाबले कहीं ज्यादा पोस्ट-प्रोडक्शन फैसिलिटी का इस्तेमाल इस सीरीज के लिए किया है।
अब तक की सबसे महंगी वेब शो
जानकारी दें कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब तक 12 एपिसोड के किसी वेब शो में प्रति एपिसोड 3-4 करोड़ रुपए की रेंज में खर्च किया जाता रहा है। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंटरनेशनल ओरिजनल्स की डायरेक्टर नेहा सिन्हा ने कहा सेक्रेड गेम्स 2 अब तक हमारे प्रोडक्शन में जाने वाला सबसे जटिल शो है। सीजन 1 के खत्म होने पर हमें पता था कि ऑडियंस के लिए सीजन 2 को बड़ा, बेहतर और मनोरंजक बनाना ही होगा। हमारे लिए ऑडियंस सबसे पहले आती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह शो देखने का उनका अनुभव शानदार रहे।
जी हां देश में इस वक्त वेब सीरीज और डिजिटल शोज का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब युवाओं को वेब सीरीज ज्यादा पसंद आ रही है इस लिए अब मेकर्स वेब सीरीज बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। बीते दिनों ऐसी कई वेब सीरीज रिलीज हुई है जिनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। हम आपको बतायेंगे कि 5 बड़े बजट वाली वेब सीरीज के नाम।
5 भारतीय वेब सीरीज का बजट है सबसे ज्यादा
द एंड
सेक्रेड गेम्स
इनसाइड एज
ब्रीद
विशेष उल्लेख: मेहरुन्निसा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान