अभी तक आपने ने निवेश के मामले में कई कलाकारों के बारे में हमारी वेबसाइट में पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताएंगे, जिन्होंने हाल ही में कार्स 24 (Cars24) में निवेश किया है। मंगलवार को कंपनी ने बताया कि इस भागीदारी के हिस्से के रूप में, धोनी को कंपनी में हिस्सेदारी दी जाएगी और वह कंपनी के ब्रांड अंबेस्डर भी बन जाएगी।
फिलहाल, CARS24 ने अपने बयान में इस भागीदारी की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि यह निवेश फंडिंग के डी राउंड का हिस्सा है।
तो वहीं कार्स 24 के सह-संस्थापक और सीईओ विक्रम चोपड़ा ने कहा कि धोनी की क्षमता लगातार विकसित होने की, नवोन्ममेषी बनने की और बरसों से चली आ रही हर समस्या का समाधान खोजने की है, जो हमारे ब्रांड की क्षमता से बहुत अधिक मेल खाती है। उन्होंने कहा कि कार्स24 इन मूल्यों का अनुसरण करती है और यही कारण है कि यह भागीदारी प्राकृतिक और सर्वश्रेष्ठ है।
आपको बता दें कि कार्स 24 की स्थापना 2015 में हुई थी और यह देश में कार खरीदने और बेचने के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक है। कंपनी ने हाल ही में फ्रेंचाइजी मॉडल में उतरने की घोषणा की है और उसका लक्ष्य 2021 तक 300 से अधिक टियर 2 बाजारों में अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने का है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कार्स24 पूरे भारत में 230 शहरों में 10,000 से अधिक चैनल पार्टनर और 35 शहरों में 155 से अधिक शाखाएं हैं। कंपनी में सेक्विया इंडिया, एक्सोर सीड्स, पार्टनर्स ऑफ डीएसटी ग्लोबल, किंग्सवे कैपिटल और केसीके जैसे निवेशकों द्वारा वित्त पोषित है।
धोनी के बारे में आप सब जानते ही होंगे कि कार-बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अलग-अलग मॉडल की कई देसी-विदेशी गाडि़यों का काफिला रखने वाले धोनी अब पुरानी गाडि़यों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में जुट गए हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति