नई दिल्ली: मुंबई के होटल ने दो उबले अंडे के वसूले 1,700 रुपये। जी हां देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल फोर सीजन ने दो अंडों के 1700 रुपए वसूले। बता दें कि कार्तिक धर नाम के शख़्स ने ट्विटर पर बिल की फोटो साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "फोर सीजन्स होटल में दो अंडों की कीमत 1700 रुपये।" जबकि दो अन्य जगह आमलेट के अलग-अलग दाम 850 रुपए और 1700 रुपए वसूले गए हैं।
यही नहीं, कार्तिक ने राहुल बोस को भी पोस्ट के कैप्शन में टैग किया है और लिखा है 'भाई आंदोलन करें?' 'ऑल द क्वींस मेन' के लेखक कार्तिक धर द्वारा साझा बिल में यह दिखाई दे रहा है कि होटल ने दो आमलेट के लिए भी उनसे उतनी ही कीमत वसूली है। वहीं होटल द्वारा इस विवाद पर बयान जारी करना बाकी है। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, 'इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या?' वहीं दूसरे ने कमेंट किया है, 'मुर्गी पक्का किसी अमीर घर की होगी
क्या था राहुल बोस का मामला
हाल ही में अभिनेता राहुल बोस ने जे डब्लू मेरियाट में अपने वर्कआउट सेशन के बाद दो केले ऑर्डर किए थे। इसके बदले में होटल ने उनसे 442 रुपये वसूल किए थे। जिसके बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यह विस्तारपूर्वक बताया है कि किस तरह दो केलों के लिए उनसे 442 रुपये (जीएसटी सहित) वसूले गए। बिल में केले को 'फ्रूट प्लेटर' के नाम से सूचीबद्ध किया गया था।
जुर्माना लगाया गया था
इस पर फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने कहा था कि होटल ने 'अवैध' कुछ भी नहीं किया। बाद में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा होटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और एचएसएन/चैप्टर 803 के प्रावधान के तहत दो केलों पर जीएसटी लगाने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान