दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों को मुफ्त असीमित कॉल सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने इन क्षेत्रों में एसएमएस और एक जीबी की मुफ्त डाटा सर्विस की भी पेशकश की है। बीएसएनएल राहत बचाव कार्य के तौर पर पहली बार ऐसा काम नहीं कर रहा है इससे पहले भी कंपनी उपकार के कई कदम उठा चुकी है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के अलावा भी देश की अन्‍य बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने भी आश्रित लोगों के लिए ऐसे ही कुछ कदम उठाए हैं जो आगे आपको बता रहे हैं।

Advertisement

बीएसएनएल ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है, 'केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ की अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए उसने बीएसएनएल मोबाइल से बीएसएनएल मोबाइल पर निशुल्क कॉल और बीएसएनएल मोबाइल से अन्य सेवा प्रदाताओं के नंबर पर 20 मिनट की निशुल्क कॉलिंग देने का निर्णय लिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि सर्विस कर्नाटक के कोडागु, उत्तर कन्नड़, बेलगावी जिलों और चिकमंगलुरु और हासन के कुछ क्षेत्रों, केरल के वायनाड और मलपुरम जिलों और महाराष्ट्र के सात्विक और कोल्हापुर जिलों के बीएसएनएल ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। तो वहीं निजी क्षेत्र की एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने केवल केरल में राहत की पेशकश की है। इन क्षेत्रों में एयरटेल मोबाइल के ग्राहकों को मुफ्त टॉकटाइम और एसएमएस के साथ डेटा सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों की सेवाओं की वैधता को बढ़ा दिया है।

Advertisement

बता दें कि एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के बिल भुगतान की तारीख को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है। एयरटेल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए विशेष टोलफ्री नंबर 1948 की शुरुआत भी की है। वोडाफोन आइडिया ने भी बिल भुगतान की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को दस रुपये तक का टॉक टाइम क्रेडिट उपलब्ध करा रही है। इसके लिए ग्राहकों को वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क पर एक विशेष नंबर डायल करना होगा।