नई दिल्ली। जब से रिलायंस जियाे बाजार में आई है, लगातार नए-नए प्लान जारी करती रही है। लेकिन अब मुकाबले में अन्य कंपनियों ने भी अच्छे प्लान जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक अच्छा मोबाइल रिचार्ज प्लान लेकर भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आई है। बीएसएनएल ने रिलायंस जियो सहित सभी मोबाइल कंपनियों से ज्यादा दिनों तक चलने वाला ज्यादा डाटा देने वाला प्लान जारी किया है।
क्या है बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल ने 1699 रुपये में एक लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान जारी किया है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को 365 दिन से बढ़ाकर 455 दिन कर दिया है। इस प्रकार इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को 90 दिन की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। अगर कोई इस प्लान का फायदा लेना चाहता है तो उसे 14 अगस्त से 13 सितंबर के बीच इस प्लान को रिचार्ज कराना होगा। लम्बे समय की वैलिडिटी का यह देश का सबसे सस्ता प्लान होगा। इस प्लान के आगे रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां पीछे छूट जाएंगी।
बीएसएनएल के इस प्लान के फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहक को सवा साल यानी 1 साल 3 महीने की वैलिडिटी के अलावा भी कई फायदे मिलेंगे। 1699 रुपये वाले बीएसएनएल के प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के अलावा रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहक को रोज 2जीबी डेटा भी मिलेगा। इस प्रकार से इस प्लान में बीएसएनएल अपने ग्राहक को कुल मिलाकर 910जीबी डेटा देगा। वहीं अगर ग्राहक की डेली लिमिट खत्म हो जाती है तो बाद में उसे 80केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।
दूसरी कंपनियों के प्लान को टक्कर
-रिलायंस जियो 1699 में देती है 365 दिन की वैलेडिटी और रोज 1.5जीबी डेटा
-वोडाफोन 1699 में देता है 365 दिन की वैलेडिटी और रोज 1.5जीबी डेटा
-एयरटेल 1699 में देती है 365 दिन की वैलेडिटी और रोज 1.4जीबी डेटा
यह भी पढ़ें : मोबाइल : एक बार रिचार्ज कराएं, साल भर की छुट्टी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान