नई द‍िल्‍ली: अमेजन अपने प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को कई खास ऑफर और सुविधा देता है। जैसा कि आपको बता दें कि अभी अमेजन फ्रीडम सेल चल रही है। बता दें कि ये सेल 8 अगस्त को शुरू हुई और कल तक यान‍ि 11 अगस्त तक चलेगी। जैसा कि आप जानते है सेल के तहत भी प्राइम कस्टमर्स को आम ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप भी अमेजन का मेंबरशिप लेना चाहतें है तो जल्दी करें। एक महीने के लिए 129 रुपये में प्राइम मेंबर बन सकते हैं या 999 रुपये में पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं। लेकिन एक तरीका है जिसके जरिए फ्री में भी ग्राहकों को अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल सकती हैं। अमेजन फ्रीडम सेल: 1000 रु से कम की 5 चीजें ये भी पढ़ें

Advertisement

वोडाफोन

यदि ग्राहक के पास वोडाफोन का पोस्टपेड प्लान है तो उन्हें फ्री यानि मुफ्त में एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिलती है. ये वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान के साथ दी जाती है. इस प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है. हालां‍क‍ि इसके अलावा 399 से उपर के प्‍लानों पर भी अमेजन प्राइम मेंबरशिप फ्री में लेने का मौका म‍िलता है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहक वोडाफोन प्ले ऐप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और उसमें जाकर अमेजन प्राइम फ्री मेंबरशिप क्लेम करें।

Advertisement

एयरटेल

ऐसे ही एयरटेल अपने ग्राहकों को भी फ्री अमेजन प्राइम की सेवा दे रहा है। एयरटेल के प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों को ये सेवा दी जा रही है। एयरटेल के थैंक्स प्रोग्राम के तहत 299 रुपये का प्री-पेड प्लान है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी। इसके साथ ही 499 या उससे अधिक की पोस्‍टपेड प्‍लान लेने पर भी अमेजन का मेंबरशिप म‍िलता है। ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करके बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एमेजन फ्री मेंबरशिप ऑफर क्लेम कर सकते हैं। यदि आप एयरटेल का प्‍लान नहीं लेना चाहतें है, लेक‍िन अगर आपके पास एयरटेल का ब्रॉडबेंड प्‍लान है तो 1099 या उससे अधिक के प्‍लान पर अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले।

Advertisement

बीएसएनएल

वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल के ग्राहक 399 रुपये के ऑफर में अमेजन प्राइम फ्री मेंबरशिप पा सकते हैं। लैंडलाइन पोस्टपेड प्लान के साथ ये मिलेगा। बीएसएनएल के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.portal.bsnl.in पर जाकर अमेजन प्राइम के बैनर पर क्लिक करें। फोन पर ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आप अमेजन प्राइम की सर्विस शुरू कर सकते हैं।