नई द‍िल्‍ली: बीएसएनएल ने ग्राहकों के ल‍िए काफी अच्‍छी ऑफर पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बीएसएनएल सिम कार्ड बदलने या फिर रिप्लेसमेंट करने पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान्स को लेकर काफी ऐक्टिव रहती है। हर दूसरे दिन कंपनी द्वारा प्रीपेड प्लान्स में किए गए बदलाव की खबरें आती रहती हैं। इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण बीएसएनएल अपने प्लान्स को रिवाइज करने के साथ ही लगातार नए प्लान्स को लॉन्च करता रहता है। कंपनी की कोशिश है कि वह ऐसे प्लान्स और ऑफर लेकर आए जो रेवेन्यू के साथ ही बीएसएनएल के सबस्क्राइबर बेस को भी बढ़ाने का काम करे। इसी कड़ी में बीएसएनएल सिम रिप्लेसमेंट के लिए एक नया ऑफर लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या है ऑफर।

Advertisement

सिम रिप्लेसमेंट की कीमत में 50% की कमी किया गया

बीएसएनएल ने पिछले साल सिम रिप्लेसमेंट की कॉस्ट को 10 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया था। कीमत में की 10 गुना बढ़ोतरी को सबस्क्राइबर्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ने अब इसकी कीमत को कम कर दिया है। कंपनी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सिम रिप्लेसमेंट की कीमत में 50% की कमी कर दी गई है। अब बीएसएनएल यूजर्स को 100 रुपये की बजाय सिम रिप्लेसमेंट के लिए केवल 50 रुपये देने होंगे।

Advertisement

बता दें कि बीएसएनएल का यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने इस प्रमोशनल ऑफर को शुरुआत में केवल चेन्नै सर्कल के लिए उपलब्ध कराया था, लेकिन बाद में इसे देश के सभी सर्कल में लाइव कर दिया गया है। बीएसएनएल ने बताया कि सिम रिप्लेसमेंट ऑफर 1 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2019 कर उपलब्ध होगा।

Advertisement