नई द‍िल्‍ली: हवाई सफर करने वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। जी हां ट्रेन टिकट से भी सस्ते दाम में हवाई सफर करने का मौका म‍िल रहा है। जानकारी दें कि एयर इंडिया की रीजनल यूनिट एलायंस एयर ने अपने पूरे नेटवर्क पर किफायती दरों पर हवाई टिकट की पेशकश की है। एलायंस एयर ने इंडिपिडेंस डे सेल कार्निवल की घोषणा की है जिसके तहत फ्लाइट टिकटों की कीमतें 990 रुपये से शुरू हो रही हैं। लेक‍िन ध्‍यान देने वाली बात यह हैं कि ऑफर सीमित अवधि के लिए है। एलायंस एयर ने बयान जारी कर कहा कि "स्वतंत्रता दिवस बिक्री मेला" के तहत रेल किराये से भी कम दाम पर हवाई टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ट्रेन के यात्री भी विमान यात्रा कर सकें।

Advertisement

3 अगस्त से 9 अगस्त की बीच टिकट बुक‍ करें

इस बात की भी जानकारी दी गयी कि एयरलाइन ने किफायती दरों पर 7 दिनों तक चलने वाली इस सेल में 3 अगस्त से 9 अगस्त की बीच टिकट बुक किए जा सकते हैं। यात्री किफायती दरों पर तीन अगस्त से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। एलायंस एयर वर्तमान में हर दिन 110 उड़ानों का ऑपरेशन करती है। अलायंस एयर कुल्लू, कोचीन, मैसूरु, दीव और अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट के अलावा शिमला, कोहलापुर, पंतनगर, बठिंडा, लुधियाना, ग्वालियर, बीकानेर जैसी 53 डेस्टिनेशन्स पर संचालन करती है. यह फ्लाइट सरकार की रीजनल क्नेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई जाती हैं।

Advertisement

बस कल तक का मौका, जल्‍दी करें

दूसरी तरफ आपको याद द‍िला दें कि एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 13वीं वर्षगांठ पर एनिवर्सरी सेल को शुरू करने की घोषणा की है। जी हां यदि आप भी अगले छह-सात महीने (15 अगस्त से 28 मार्च 2020 के बीच) में ट्रैवल प्लान कर रहे तो सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो अपनी 13वीं सालगिरह पर खास ऑफर के तहत यह मौका दे रही है। कस्टमर इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग 31 जुलाई से सुबह 6 बजे से 4 अगस्त रात 23.59 तक कर सकते हैं।

Advertisement