नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल टिगोर की कीमत घटा दी। गुरुवार को ही टाटा टिगोर की कीमत 80 हजार रुपए कम हो गई है। ये कटौती हाल हुए जीएसटी दर में बदलाव के बाद हुई है। जी हां बता दें कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद कंपनी ने कार की कीमत घटाने का निर्णय लिया है।
1 अगस्त से ही देशभर में लागू
टाटा मोटर्स के प्रेसीडेंट (इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी बिजनेस एंड कॉर्पोरेट स्ट्रैटजी) शैलेश चंद्रा कंपनी ने कहा कि कंपनी ने नई कीमतों को आज यानी 1 अगस्त से ही देशभर में लागू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से घटाई गई कीमतें टिगोर इलेक्ट्रिक कार के सभी वेरिएंट पर लागू होगी। इसमें टिगोर इलेक्ट्रिक के XE (Base), XM (Premium) और XT (High) वेरिएंट शामिल होंगे।
टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार की कीमत
जानकारी दें कि टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 12.35 लाख रुपए से लेकर 12.71 लाख रुपए (एक्स शोरुम, मुंबई) है, जो अब कम होकर 11.58 से लेकर 11.92 लाख रुपए हो गई है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस कीमत में फेम सब्सिडी और टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) को नहीं शामिल किया जाएगा।
4 मॉडल के इलेक्ट्रि वेरिएंट
टाटा मोटर्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह 4 मॉडल के इलेक्ट्रि वेरिएंट लाने वाली है। इनमें नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी के ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन और नई लॉन्च होने वाली Altroz का ईवी वर्जन भी शामिल हैं। जानकारी देना चाहेंगे कि टाटा की इलेक्ट्रिक कार कार 2500 आरपीएम पर 105 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर एक बार में कार 142 किमी तक का सफर तय करती है। हालांकि जानकारों का कहना है कि कार फुल चार्ज में करीब 50 किमी तक जाएगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित