नई द‍िल्‍ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के ल‍िए खास प्‍लान लाया है। जी हां सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर रही है। अब कंपनी ने दो ऐसे प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में पहले कभी नहीं रहे। यह दोनों लॉन्ग टर्म प्लान्स हैं। ये दोनों प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,399 और 1,001 रुपये के हैं। जानकारी दें कि दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 270 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

Advertisement

बीएसएनएल का 1,399 रुपये का प्लान

इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। जबकि दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। इसके अलावा प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है। वहीं यूजर को 50 एमएमएस रोजाना मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 270 दिन है। यह कंपनी का लॉन्ग टर्म प्लान है। यह प्लान 90 दिन के प्रमोशनल पीरियड में अवेलेबल है। जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होती है।

Advertisement

बीएसएनएल का 1,001 रुपये का प्लान

वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के 1001 रुपये के इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। बता दें कि दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। जबकि प्लान में पूरी वैलिडिटी परियड में 9GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर को 270 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में यूजर को 750 एसएमएस मिलते हैं।

Advertisement

स्टार मेंबरशिप प्लान

जानकारी दें कि कंपनी ने हाल ही में स्टाट मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया था। स्टार प्लान की कीमत 498 रुपये है। प्लान में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग के साथ 30GB डेटा और 1000 SMS 30 दिन के लिए मिलेंगे। इस पूरे प्लान की वैलिडटी 365 दिन की है। इस रिचार्ज के वैलिडिटी पीरियड में जब कोई कस्टमर रिचार्ज कराएगा तो उसे डिस्काउंट मिलेगा। मसलन 97 रुपये का रिचार्ज 76 रुपये में मिलेगा। वहीं 447 रुपये का प्लान 407 रुपये में मिलेगा। स्टार मेंबरशिप प्लान की मौजूद कीमत 498 रुपये है। बता दें कि ये दोनों लॉन्ग टर्म प्लान्स अभी सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में ही लॉन्च किए गए हैं।

Advertisement