नई द‍िल्‍ली: वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। वोडाफोन ने अपने 1,699 रुपये वाले सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अपग्रेड करने के बाद अब इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1जीबी के बजाय 1.5जीबी डेटा मिलेगा। जो लोग इस प्लान से अनजान हैं उन्हें बता दें कि टेलिकॉम कंपनी ने इस साल की शुरुआत में इस प्लान को लॉन्च किया था। जानकारी दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। जिसमें अब यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। कंपनी की ऑफिशल की वेबसाइट नजर आ रही लिस्टिंग के मुताबिक, अपग्रेड होने के बाद अब 1,699 रुपये वाले इस प्लान में 500 एमबी अतिरिक्त 4G/3G डेटा की सुविधा मिलेगी। यानी अब यूजर्स को 365 दिनों में 365जीबी डेटा नहीं, बल्कि कुल मिलाकर 547.5जीबी डेटा दिया जाएगा।

Advertisement

फ‍िलहाल इन सर्किल में 1,699 रु का प्‍लान उपलब्ध

बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और डेटा के अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का ऐक्सेस भी मिलता है। फिलहाल 1,699 रुपये वाले अपडेटेड प्लान को दिल्ली, गुजरात, हरयाणा, कोलकाता, महाराष्ट्र, गोवा, मुंबई और यूपी ईस्ट सर्किल में उपलब्ध कराया जा रहा है। वोडाफोन के बदले हुए 1,699 रुपये वाले अपडेटेड प्लान का मुकाबला एयरटेल के 1,699 रुपये और जियो के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रहेगा। दूसरे टेलिकॉम कंपन‍ियों कि बात करें तो जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए भी ऐसे ही सालाना प्लान उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 1,699 रुपये ही है। ऐसे में अगर आप एयरटेल या फिर रिलायंस जियो के यूजर हैं तो इन कंपन‍ियों के सालाना प्लान का फायदा उठाने के ल‍िए ले पूरी जानकारी।

एयरटेल का 1699 रुपये वाला प्लान

जानकारी दें कि सलाना यानी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में एयरटेल टीवी प्रीमियम भी शामिल है जिसके तहत यूजर्स को 350 लाइव चैनल को ऐक्सेस कर सकते हैं।

रिलायंस जियो का 1699 रुपये वाला प्लान

दूसरी ओर अगर बात करें र‍िलायंस ज‍ियो की तो, जियो अपने 1699 रु के प्रीपेड प्‍लान में ग्राहकों को काफी अच्‍छी सुव‍िधा दे रहा है। अपने इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को हर रोज 1.5जीबी इंटरनेट डेटा की सुविधा देती है। इसके साथ ही उन्हें हर रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को जियो के सारे ऐप का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है।