अभी तक आप एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को ही जानते होंगे। पर आपको बता दें कि मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर HEG लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रवि झुनझुनवाला ने वित्तवर्ष 2018-19 में 121.37 करोड़ रुपए सैलरी है। तो वहीं रिलायंस की ताजा रिर्पोट के अनुारी मुकेश अंबानी का सालाना वेतन महज 15 करोड़ रुपए था।
आपको बता दें कि झुनझुनवाला के इतना ज्यादा सैलरी लेने पर सवाल भी उठने लगे हैं। LNG भीलवाड़ा समूह की कंपनी एचईजी लिमिटेड ग्रेफाइड का उत्पादन करती है। इसके सीएमडी रवि झुनझुनवाला की सैलरी पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई है। दरअसल, झुनझुनवाला को कंपनी के नियमों के मुताबिक शुद्ध मुनाफे के 2.5 फीसदी तक का कमीशन दिया जाता है, जिसकी वजह से उनके वेतन में लगभग 119 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में ही हैं।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार 2017-18 में झुनझुनवाला की सैलरी सिर्फ 43.33 करोड़ रुपए थी, लेकिन झुनझुनवाला की इस सैलरी को लेकर शेयरधारकों और कॉरपोरेट गर्वनेंस फर्मों को बेचैनी बढ़ गई है।
सभी कंपनियों के नतीजे अभी नहीं आए हैं। सबके नतीजे आने के बाद हो सकता है कि झुनझुनवाला से ज्यादा सैलरी लेने वाला भी कोई एमडी या सीईओ सामने आ जाए, लेकिन वह वर्तमान के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले शख्स बन गए हैं।
पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में टेक महिंद्रा के सीईओ सी.पी. गुरनानी 146 करोड़ रुपये की सैलरी हासिल कर सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले शख्स बने थे। इसके बाद 87.5 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी लेकर सन टीवी के चेयरमैन कलानिथि मारन दूसरे स्थान पर थे।
आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में अभी तक जिन कंपनियों ने नतीजे घोषित किए हैं, उनमें हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी पवन मुंजाल को 81.41 करोड़ रुपये, दीपक नाइट्रेट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उमेश असाइकर को 59 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी।
इससे पिछले वर्ष की बात करें तो बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की सीईओ बनी इंद्रा नूयी को सालाना 133 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी। इसी प्रकार कॉग्निजेंट के फ्रांसिस्को डीसूजा को 77 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिली थी। मास्टर कार्ड के सीईओ अजयपाल सिंह बग्गा को सालाना 84 करोड़ रुपए सैलरी मिली थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग