नई दिल्ली: मोबिक्विक का आप भी करते है इस्तेमाल तो यह खबर जरुर पढ़ें। जी हां मोबिक्विक ने अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा लायाी है। डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने वाली मोबिक्विक ने गुरुवार को चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर निजी दुर्घटना बीमा उत्पाद की शुरुआत की। इसका न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये रखा गया है। यह 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 1 लाख रुपये के बीमा कवर पर उपलब्ध है। इस बात की भी जानकारी देना चाहेंगे कि आप इसे मोबिक्विक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये खरीद सकते है।
भारत में अब भी इंश्योरेंस की पहुंच काफी कम: उपासना टाकू
जानकारी दें कि ग्राहक यहां 60 रुपये और 100 रुपये के वार्षिक प्रीमियम के साथ बीमित राशि को तीन लाख रुपये और पांच लाख रुपये तक बढ़ा सकते हैं। मोबिक्विक की सह-संस्थापक उपासना टाकू ने कहा कि भारत में अब भी इंश्योरेंस की पहुंच काफी कम है। खासकर गैर-जीवन बीमा की पहुंच 1 फीसद से भी कम है। बात करें अगर बड़े शहरों के बाहर की तो जनरल इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन और एडॉप्शन में जागरूकता की वजह से कमी है। हम इसे अपनी सामान्य बीमा पेशकश के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे, हम पहली बार बीमा लेने वाले लोगों को इसके बारे में बताएंगे।
इनोवेटिव और सस्ते इंश्योरेंस प्रॉडक्ट ऑफर करने में मदद
वहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि यह साझेदारी और उत्पाद परिचय भारत में वित्तीय सेवाओं को वितरित करने के तरीके में एक प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए हमारी दृष्टि के अनुरूप है। नए प्रोडक्ट की शुरुआत करते हुए चोला एमएस के मैनेजिंग डायरेक्टर एस एस गोपालाराथ्नम ने कहा कि हम इस डिजिटल यात्रा में साझेदारी कर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मोबिक्विक के पास अपने टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की क्षमता है। इसके साथ ही मोबिक्विक की योग्यात इस पार्टनरशिप की इनोवेटिव और सस्ते इंश्योरेंस प्रॉडक्ट ऑफर करने में मदद करेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान