ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारतीय रेल के उल्‍लेखनीय प्रयासों का रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जिक्र करते हुए अगले 10 साल के अंदर इसके ग्रीन रेलवे बनने का दावा किया है। यह गोयल ने खुद आज यानी शुक्रवार को राज्‍यसभा में प्रश्‍नकाल में बताया कि 2022 तक देश में सभी ब्रॉडगेज रेल लाइन का विद्युतीकरण हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रेल सेवा का संचालन शत प्रतिशत बिजली से करने के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्रों और डीजल से चलने वाली रेल सेवा बनी रहेगी। इसमें डीजल की जगह बायोडीजल का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, रेलवे अपनी खाली पड़ी जमीन पर सौर ऊर्जा संयत्र लगा रहा है। इससे अतिक्रमण की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी और ऊर्जा की पूर्ति में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा।

Advertisement

आपको बता दें कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इन सभी प्रयासों के बलबूते मैं यह महत्वपूर्ण घोषणा कर सकता है कि 10 साल के भीतर भारतीय रेलवे दुनिया की पहली शत प्रतिशत ग्रीन रेलवे बन जाएगी।

इसके अलावा गोयल ने एक अन्य मूल्यांकन प्रश्न के जवाब में बजट में डीजल पर लगाए गए उपकर के कारण इसकी कीमत बढ़ने से यात्री किराया बढ़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे के लगातार बढ़ते विद्युतीकरण की वजह से डीजल की खपत में तेजी से गिरावट आ रही है, इसलिए उड़ान में वृद्धि की कोई आशंका नहीं है।

Advertisement

ऊर्जा संरक्षण के मामले में भारतीय रेलवे हमेशा से ही कारगर रहा है। ग्रीन रेलवे इसी का एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होगा।यह कार्य यदि सफल होता है तो रेलवे की यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

आपको बता दें कि रेलवे हमेशा कुछ न कुछ एक्‍स्‍ट्रा काम करता है फिर चाहे वो यात्रा को लेकर हो या समाज से जुड़े अन्‍य कार्यो के लिए हो।