नई दिल्ली: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत स्थिर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज गुरुवार को सोने की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं आया और यह अपने पुराने भाव 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही रहा। एसोसिएशन के अनुसार कमजोर कारोबार के कारण दाम में यह स्थिरता रही। उधर चांदी भी आज अपने पुराने भाव 42,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही स्थिर बनी रही। जबकि कल बुधवार को आज सोने के भाव में 150 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। उधर चांदी में भी आज तेजी दिखाई दी। चांदी में आज 350 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 42,300 रुपये प्रति किग्रा पर आ गए।
वैश्विक स्तर पर सोना की कीमत
वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में आज सोना 1,426.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.59 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 35,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। बुधवार को सोने में 150 रुपये और चांदी में 350 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें चांदी की कीमत
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज गुरुवार को अपने पुराने भाव 42,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही स्थिर रहे। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 12 रुपये की बढ़त हुई जिससे इसकी कीमत 41,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका