नई द‍िल्‍ली: घर खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। अगर आपने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सोचा था, तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। जी हां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा है। प्रॉपर्टी खरीद में भारी कमी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा जिला प्रसाशन इस वित्त वर्ष सर्किल रेट ना बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले का सीधा-सीधा असर यह होगा कि अब नोएडा में घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। इसकी वजह से एक अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर की रजिस्ट्री कराना 6 फीसदी सस्ता हो जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म करने का फैसला लिया है।

Advertisement

इस फैसलों से औद्योगिक गतिविधियों में आएगी तेजी

बता दें कि इन सभी फैसलों की जानकारी गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने दी है। वहीं उन्‍होंने कहा कि प्रशासन के इन फैसलों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कॉमर्शियल और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसमें पिछले कुछ सालों से सुस्ती नजर आ रही थी।

Advertisement

चार भागों में बांटा जायेगा गौतमबुद्ध नगर

बता दें बीएन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर को चार भागों में बांट सकते है। पहला नोएडा, दूसरा ग्रेटर नोएडा, तीसरा दादरी, और चौथा जेवर। पूरे गौतमबुद्ध नगर में सर्किल रेट अलग-अलग हो गए थे। इसलिए अब सभी जगहों पर एक रेट करने की जरूरत है। जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी की कमर्शियल प्रॉपर्टी में टारगेट के हिसाब से कम आमदनी हो रही है। वहीं, इनका डेवलपमेंट भी उम्मीद के मुताबिक नहीं था।

Advertisement

रेट्स में कमी की गई

नोएडा में कमर्शियल प्रॉपर्टी पर 21फीसदी सर्कल रेट घटाया गया।
नोएडा के शॉपिंग मॉल्स में एस्केलेटर्स और एसी की वजह से लगने वाला 6 फीसदी सरचार्ज हटाया गया है।
ग्रेटर नोएडा, जेवर और दारेटी सर्किल रेट में इजाफा नहीं
बिक्री बढ़ने से स्टाम्प ड्यूटी से कमाई बढ़ेगी। ध्‍यान देने वाली बात यह हैं कि रेट 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।

Advertisement

सस्‍ती होगी रजिस्ट्री

वहीं बिल्डरों ने कहा है कि नोएडा में कमर्शियल प्लाटों पर सर्किल रेट में प्रस्ताविक कटौती और आवासीय संपत्तियों पर अधिभार हटाने से गौतम बुद्ध नगर में घर खरीदारों के लिये संपत्ति की रजिस्ट्री का बोझ कम होगा। प्रदेश सरकार की इस पहल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दारेटी और जेवर इलाकों में आवासी संपत्तियों पर रजिस्ट्री के रेटों पर प्रभाव पड़ेगा।