नई दिल्ली। जब से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हुआ है, सोना और चांदी में निवेश करने वालों की खूब कमाई हो रही है। पिछले कुछ ही माह में सोना 32000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर से बढ़कर लगभग 36000 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी का दाम भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही जहां सोने के दाम में करीब 400 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दाम करीब 2525 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। जानकारों की राय में सोना और चांदी अभी और ऊपर जा सकते हैं।
जानें कैसे बढ़े गोल्ड और सिल्वर के रेट
बीते हफ्ते की शुरुआत में सोना 35,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो शनिवार को 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार एक हफ्ते में ही सोना करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी बीते हफ्ते के शुरुआत में 39,175 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, जो शनिवार को 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इस प्रकार एक हफ्ते में ही चांदी में करीब 2525 रुपये प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई।
जानें सोना और चांदी के रेट एक नजर में
शनिवार को सोना और चांदी के रेट
-सोना 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम
-चांदी 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम
-8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी 27,400 रुपये
-सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा 84,000 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा 85,000 रुपये
सोमवार को सोने और चांदी के रेट
-सोना 35,470 रुपये प्रति 10 ग्राम
-चांदी 39,175 रुपये प्रति किलोग्राम
-गिन्नी सोना 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम
-चांदी सिक्का लिवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा
-चांदी सिक्का बिकवाल 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा
यह भी पढ़ें : महिलाएं ऐसे खरीदें Gold, नहीं होगा कभी चोरी
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका