नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की ओर से काफी अच्छी पहल की शुरुआत की जा रही है। या हम यूं कहें कि यात्रियों के सुविधा को देखते हुए रेलवे ने काफी अच्छी शुरुआत की है। अब घर बैठे काफी आसानी से आप रेलवे टिकट ले सकते है। जानकारी दें कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेल के यूटीएस ऐप (अनारक्षित टिकट प्रणाली एप) की सेवा को पूरे देश में लॉन्च कर दी हैं। यूटीएस ऐप के जरिए आप पूरे देश में कहीं भी 5 किमी के दायरे में अपने मोबाइल से ही अनारक्षित यानी जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट तक बुक कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दें कि इस ऐप के शुरू होने से टिकट खिड़कियों पर लगने वाली लंबी लाइन कम हो जाएगी और रेल यात्रियों को बिना भागदौड़ के आसानी से टिकट मिल जाएंगे।
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें यूटीएस एप
यात्रियों को यूटीएस ऐप की मदद लेने के लिए बस करना होगा ये काम। जी हां यूटीएस से टिकट बुक करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से UTS on Mobile डाउनलोड करना होगा। इतना ही नहीं ऐप डाउनलोड होने पर आपको अपना मोबाइल नंबर इसके साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको टिकट बुक करने के लिए उस स्टेशन का नाम जहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं और जहां जाना है, उस स्टेशन का नाम डालना होगा। स्टेशन के नाम डालने के बाद आपके सामने टिकट की कीमत आएगी और पेमेंट का ऑप्शन आएगा। इसके लिए आप डिजिटल पेमेंट जैसे अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से, या रेलवे वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं।
आसानी से मिल सकेगा पेपरलेस टिकट
जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे से पेपरलेस और पेपर मोड में टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस टिकट अगर आप बुक करते हैं, तो यह ऐप आपका मौजूदा लोकेशन चेक करेगी। अगर आप ट्रेन के अंदर और रेलवे प्रिमाइसेज में नहीं हुए तो आपका टिकट बुक हो जाएगा। इसके बाद आप बिना हार्डकॉपी लिए रेलवे स्टेशन पर जा सकते हैं। वहीं पेपरलेस टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट की डिटेल्स फोन पर ही मिल जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान