नई दिल्ली: शनिवार आज यानी 20 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकार तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल के दाम में गुरुवार को बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि डीजल की कीमतें 9 दिन से स्थिर बनी हुई हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव 73.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह 75.77 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.96 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 76.18 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यदि डीजल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में यह 66.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह 68.31 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल की कीमत 69.43 रुपए है और चेन्नई में 69.96 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी दिख रही है। शनिवार को सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 62.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 55.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
जानकारी दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान