नई द‍िल्‍ली: जल्द ही भारत में वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकती है। वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विसेज (वॉट्सऐप पे) के भारत में लॉन्च होने का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि अब फेसबुक इंक ने इस ​लॉन्चिंग की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताब‍िक कंपनी ने संबंधित डाटा प्रैक्टिसेज के ऑडिट को खत्म कर ​लिया है। वॉट्सऐप पेमेंट्स भारत में 2018 की शुरुआत से बीटा मोड में है और लाखों बीटा यूजर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अभी इसका भारत के सभी वॉट्सऐप यूजर्स तक पहुंचना बाकी है।

Advertisement

अमेजन पे और पेटीएम देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजिटल पेमेंट्स सर्विस

इसकी लॉन्चिंग में सरकार के प्रावधानों के चलते देरी हो रही है। वॉट्सऐप को एक थर्ड पार्टी ऑडिटर को यह साबित करना है कि पेमेंट सर्विस में शामिल सभी डाटा केवल भारत के अंदर मौजूद सर्वर्स पर ही स्टोर किया जाएगा। वॉट्सऐप अपनी रिपोर्ट भारत के बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई को सौंपने जा रही है। पेमेंट सिस्टम लाकर वॉट्सऐप एक ऐसे क्राउडेड व कॉम्पिटीटिव फील्ड की ओर बढ़ रही है, जहां लोकल स्टार्टअप्स और ग्लोबल कंपनियां पहले से मौजूद हैं। अमेजन पे और पेटीएम देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजिटल पेमेंट्स सर्विस हैं। ये पहले ही आरबीआई के डाटा लोकलाइजेशन निर्देशों को पूरा कर चुके हैं।

Advertisement

वॉट्सऐप के भारत में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर होने का अनुमान

इन्वेस्टमेंट बैंक क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट के 5 गुना बढ़ोत्तरी के साथ 2023 तक 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। फॉरेस्टर रिसर्च में डिजिटल पेमेंट्स ट्रैक करने वाले एनालिस्ट अरनव गुप्ता के मुताबिक, वॉट्सऐप के भारत में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर होने का अनुमान है। ऐसे में यह कॉम्पिटीटर्स से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर सकती है।

Advertisement

ऑडिट पूरा होने या न होने पर वॉट्सऐप ने कमेंट करने से इनकार कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता कार्ल वूग ने एक ईमेल में कहा कि वॉट्सऐप भारत में सभी यूजर्स को यूपीआई स्टैंडर्ड पर बेस्ड पेमेंट सिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। हम और ज्यादा डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करने के लक्ष्य की दिशा में अपने लोकल पार्टनर के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

Advertisement