नई दिल्ली: निसान की सिस्टर कंपनी डैटसन ने अपनी हैचबैक कार रेड गो को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। डैटसन की रेड गो अब AIS-145 सेफ्टी मानकों से अपडेट हो गई है। जापानी कार निर्माता कंपनी ने इस बजट हैचबैक के सभी वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल कर दिया है।
हालांकि जानकारी दें कि इससे पहले कंपनी ने मार्च महीने में रेड गो को एबीएस के साथ ईबीडी से भी अपडेट किया था। इस सेफ्टी किट के शामिल होने के बाद अब रेड गो की कीमतों में करीब 12,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस नए मॉडल के टॉप-स्पेक वेरिएंट में मौजूदा मॉडल के मुकाबले 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रेड गो रेंज की अब शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है जो कि अब 4.37 लाख रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) तक जाती है।
इंजन नए फीचर्स जुड़ने के अलावा रेडीगो में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 8.0-लीटर का इंजन है, जो 53 bhp का पावर और 72 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। दूसरा 1.0-लीटर का इंजन है, जो 67 bhp का पावर और 91 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है।
बात करें अगर माइलेज की तो माइलेज दैटसन रेडीगो के 8.0-लीटर वाले इंजन का माइलेज 22.7 किलोमीटर और 1.0-लीटर वाले इंजन का माइलेज 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की टक्कर मारुति ऑल्टो और रेनॉ क्विड से है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान