नई दिल्ली: खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 3.18% दर्ज हुई है। बता दें जो कि पिछले 8 महीने में सबसे ज्यादा है। जी हां आर्थिक मोर्चे पर आज दो अहम आंकड़े आए हैं। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर जून 3.18 फीसद रही जबकि मई में यह 3.05 फीसद थी। खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई दर जून में 8 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं महीने दर महीने के आधार पर सीपीआई आधारित महंगाई दर में 0.13 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, यह अब भी रिजर्व बैंक के मध्यावधि के लक्ष्य 4 फीसद के नीचे है। जबकि औद्योगिक उत्पादन की बात करें तो मई में आईआईपी ग्रोथ 3.1 फीसद रही जो अप्रैल में 3.4 फीसद थी।
खनन ग्रोथ मई में 3.2 फीसद रही
इस बात की भी जानकारी दें के आईआईपी पावर जेनरेशन सेक्टर में अच्छा विस्तार हुआ है। और यह 7.4 फीसद रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.2 फीसद था। खनन ग्रोथ मई में 3.2 फीसद रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5.8 फीसद थी। हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इस मई के दौरान सुस्ती देखी गई जिसमें 2.5 फीसद के हिसाब से ग्रोथ हुई। बता दें कि इस सेक्टर में एक साल पहले की समान अवधि में 3.6 फीसद की ग्रोथ थी।
सब्जियों की महंगाई दर जून में घटकर 4.66 फीसद रही
हालांकि सीपीआई आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य महंगाई दर की बात करें तो यह जून में 2.37 फीसद रही जो मई में 1.93 फीसद थी। वहीं, सब्जियों की महंगाई दर जून में घटकर 4.66 फीसद रही जो मई में 5.46 फीसद थी। अनाज की महंगाई में भी मामूली इजाफा हुआ है। जून में अनाजों की महंगाई दर 1.31 फीसद रही जो मई में 1.24 फीसद थी। कपड़े और चप्पल की महंगाई दर जून में 1.52 फीसद रही जो इससे पिछले महीने 1.8 फीसद थी। जून में दालों की महंगाई दर में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है। बता दें कि सीपीआई डाटा के अनुसार, जून में दालों की महंगाई दर 5.68 फीसद रही जो मई में 2.13 फीसद थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान