नई दिल्ली: अगर आप एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, सरकारी कंपनी एनर्जी इफिसिएन्सी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने एसी की बिक्री शुरू कर दी है। जानकारी दें कि सरकारी कंपनी एनर्जी इफिसिएन्सी सर्विसेज लिमिटेड ने 1.5 टन इन्वर्टर एसी की बिक्री शुरू की है। इस बात से भी आपको अवगत कराना चाहेंगे कि इस एसी की कीमत दूसरी कंपनियों के मुकाबले कम बताई जा रही है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने द्वारा दी गयी है। ईईएसएल ने फरवरी 2019 में रेजिडेंशियल और इंस्टीट्यूशनल कंज्यूमर्स के लिए हाई क्वालिटी एयर कंडीशनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम के तहत हाई क्वालिटी के एसी पेश किए जाने हैं।
बता दें कि ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि पहले चरण में दिल्ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर - डीडीएल) के उपभोक्ताओं के लिए 50,000 एसी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह एसी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्रों के ग्राहकों के ऑर्डर भी लिए जाएंगे। अगर उस क्षेत्र में वोल्टास की मौजूदगी होगी, जो कि एसी का वितरण करेगी। ग्राहक ईईएसएल के ऑनलाइन पोर्टल ईईएसएल मार्ट के माध्यम से एसी के लिए ऑडर कर सकते हैं।
जानकारी देना चाहेंगे कि ईईएसएल वही कंपनी है जिसने देश के कई घरों में सस्ता एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट उपलब्ध कराया था। ठीक इसी तरह अब सस्ता एसी भी खरीदना मुमिकन हो गया, इसकी कीमत 41,300 रुपये है। ग्राहक ईईएसएल के ऑनलाइन पोर्टल ईईएसएल मार्ट के माध्यम से एसी के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदने पर एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने वालों को 1 हजार का अतिरिक्ट डिस्काउंट मिलेगा। एसी की कीमत को लेकर उन्होंने कहा कि एसी की कीमत 41,300 रुपये है। इसमें जीएसटी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल है।
निदेशक सौरभ कुमार का कहना हैं कि हमारा उत्पाद सिर्फ स्पिलिट एसी है, जिसकी रेटिंग 5-4 स्टार है। यह एनर्जी इफिसिएंट है और लोगों को सालाना करीब 300 यूनिट बचाने में मदद करेगी। इसकी तुलना में बाजार में उपलब्ध 5- स्टार रेटिंग एसी 50,000 रुपये तक के हैं। कुमार ने कहा कि इस दौड़ में तीन कंपनियां शामिल थीं। जिसमें 41,300 रुपये की बोली के साथ वोल्टास सबसे कम बोली वाली कंपनी के रूप में उभरी और यही एसी की आपूर्ति करेगी। हालांकि इसके अलावा डैकिन ने 46,000 रुपये की बोली लगाई थी। इतना ही नहीं ईईएसएल के मुताबिक बल्क में एसी की खरीदारी करने पर कीमत कम हो जाएगी। हालांकि जानकारी के मुताबिक एक साल पूरे एसी की गारंटी होगी, जबकि एसी के कंप्रेशर की गारंटी 5 साल तक होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान