नई दिल्ली: डॉयचे बैंक ने बड़े पैमाने पर बदलावों की घोषणा करते हुए कंपनी से 18 हजार नौकरियां समाप्त करने की घोषणा की है। जी हां बता दें कि डॉयचे बैंक के एचआर के लिफाफा सौंपे जाने के बाद दुनिया भर में कई कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी नौकरी का आखिरी दिन देखा। डॉयचे बैंक ने रविवार को बताया कि वह अपने व्यापारिक व्यवसायों के बड़े हिस्से को बंद कर रहा है, जिसमें सिडनी और हांगकांग में अपने इक्विटी डिवीजन के कर्मचारियों के साथ सबसे पहले उनकी भूमिकाओं को बताया जाएगा। इक्विटी व्यापारी ने कहा, वे आपको यह पैकेट देते हैं जिसका मतलब है आप ऑफिस से बाहर। डॉयचे बैंक ने अपने सभी इक्विटी ट्रेडिंग व्यवसाय को बंद करने और अपने निश्चित इनकम ऑपरेशंस के कुछ हिस्सों में कटौती की योजना बनाई है। और इस आमूलचूल बदलाव में करीब 18,000 नौकरियों में कटौती की उम्मीद है।
न्यूयॉर्क में ही समान लिफाफे के साथ कटौती
हांगकांग के कर्मचारियों के चले जाने के कुछ ही घंटों बाद ही कुछ अन्य कर्मचारियों को लंदन में डॉयचे बैंक के ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया। वहीं न्यूयॉर्क में ही समान लिफाफे के साथ कटौती का खामियाजा भुगतने की आशंका है। एक आईटी वर्कर ने कहा, आज सुबह मुझे टर्मिनेट कर दिया गया।
बेंगलुरु में भी नौकरी गई
बात करें अगर बेंगलुरु की तो बेंगलुरु में डॉयचे बैंक के एक कर्मचारी ने कहा कि उन्हें और उनके कई सहयोगियों को पहली बात बताई गई थी कि उनकी नौकरी जाने वाली है। कर्मचारियों ने कहा कि हमें बताया गया कि हमारी नौकरियां खत्म हो गई हैं। हमारे लेटर सौंप दिए हैं और लगभग एक महीने का वेतन दिया गया। हांगकांग और लंदन में डॉयचे के प्रवक्ताओं नौकरी खोने वाले लोगों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। लेकिन उनका कहना है कि लोगों का करियर बर्बाद होने से बचाने के लिए वह उनकी मदद करेंगे। अभी भी शेयर ट्रेडिंग पर नए यूरोपीय नियमों से अधिक लागत के साथ जूझ रहे ट्रेडिंग बिज़नेस की वजह से इक्विटी में नौकरी खोने वालों के लिए नई नौकरी खोजना मुश्किल साबित हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान