नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी वोडाफोन के ग्राहक है तो यह खबर आपके ल‍िए बड़े काम की है। जी हां वोडाफोन ने अपने 139 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस प्लान में पहले 5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते थे। जि‍समें प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान को जरिए कंपनी भारती एयरटेल के 148 रुपये के प्लान को टक्कर देती है। अब इस प्लान में वोडाफोन ने बदलाव किया है। अब इस प्लान में 3GB डेटा मिलेगा।

Advertisement

एयरटेल का 148 रुपये का प्लान भी है खास

आपको बता दें एयरटेल के नए 148 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ डेली फ्री 100 एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 3GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान को सबस्क्राइब कराने वाले यूजर्स को एयरटेल टीवी का फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा जहां वे 350 से ज्यादा लाइव चैनल के साथ ही अपनी पसंद के विडियो कॉन्टेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में विंक म्यूजिक का फ्री ऐक्सेस ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

वोडाफोन के ये ऑफर

बता दें कि वोडाफोन के पास पहले से इस रेंज में कई दूसरे प्रीपेड प्लान हैं। वोडाफोन के पास 119 रुपये, 129 रुपये और 169 रुपये वाले रिचार्ज प्लान हैं। 119 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। वहीं, 129 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5GB डेटा मिलता है। हालांकि, 139 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कोई एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता है।

Advertisement

वोडाफोन का लॉन्ग टर्म प्लान भी खास

इससे पहले वोडाफोन ने 999 रुपये का लॉन्ग टर्म प्लान भी पेश किया था। इस नए प्लान में कंपनी एक साल की वैलिडिटी दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में 12GB हाईस्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा कंपनी रोमिंग में भी फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग इस प्लान में देती है।

Advertisement