नई द‍िल्‍ली: पीएनबी में एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जी हां पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को कहा कि उसने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) की 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया है। जानकारी दें कि बैंक ने इस बारे में आरबीआई को रिपोर्ट दी है। बता दें कि पीएनबी कहना हैं कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर अपने बही-खतों में गड़बड़ की।

Advertisement

एनसीएलटी में मामला फ‍िलहाल काफी आगे

वहीं बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, फोरेंसिक आडिट जांच और स्वत: संज्ञान लेकर कंपनी तथा उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर बैंक ने आरबीआई को 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पीएनबी का कहना हैं कि कंपनी ने बैंक कोष का गबन किया और बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर अपने बही-खतों में गड़बड़ की। हालांक‍ि फिलहाल मामला एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) में काफी आगे बढ़ चुका है और बैंक अच्छी वसूली की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement

नीरव मोदी ने की 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी

जानकारी दें कि इससे पहले, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी के साथ भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की। यह मामला फरवरी 2018 में सामने आया। नीरव मोदी ने विदेशों में अन्य भारतीय बैंकों से कर्ज लेने को लेकर पीएनबी शाखाओं से गलत तरीके से गारंटी ऋणपत्र प्राप्त किए। इसकी सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय अैर अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर ये भी बता दें कि लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए पेश हुआ। उसकी रिमांड 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब अगली सुनवाई वहीं 25 जुलाई को ही होगी। इस तरह पांचवीं बार भी नीरव मोदी की जमानत याचिक खारिज हो गई है।