नई दिल्ली: शुक्रवार को आज सोने के भाव में भारी तेजी देखी गयी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 590 रुपए की तेजी आ गई और भाव 34800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बजट में सोने पर 2.5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगाई गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 590 रुपए चढ़कर 34630 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में 80 रुपए की तेजी आई और इसका भाव 38,500 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए रहा। सोने के भाव में आज सुबह फिर तेजी देखी गई।
जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने का भाव तेज हो गया। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सोने के दामों में 68 रुपये की बढ़त देखी गई जिसके चलते इसकी कीमत 34285 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई । वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़त देखी गई। चांदी की कीमत में 146 रुपये की बढ़त के साथ सुबह 10 बजे 37221 रुपये प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहा है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने और चांदी की कीमत बजट के बाद बढ़ीं
जानकारी दें कि रत्न एवं आभूषण उद्योग चाहता था कि इसकी इंपोर्ट ड्यूटी कम की जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया है, यानी इंपोर्ट पर खर्च 2.5% बढ़ गया है। जिसके चलते सोने की कीमतों में असर दिखने लगा है। बजट के बाद एमसीएक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 34,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 37, 625 रुपये प्रति किलो हो गई है। एंजेल कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक, सोने का भाव एमसीएक्स पर 36000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। जानकारी दें कि अब तक सोने पर अभी 13 फीसदी टैक्स लगता है जिसमें 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी शामिल थी। यह किसी जीएसटी स्लैब में फिट नहीं बैठता है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका