नई दिल्ली। रेलवे यात्रा की सुविधा देने वाली कंपनी आईआरसीटीसी अब अमरनाथ यात्रा का पैकेज लेकर आई है। आईआरसीटीसी को देश में नए नए पैकेज के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में इस बार आईआरसीटीसी 'अमरनाथ यात्रा वाई फ्लाई एक्स चेन्नई' पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत लोगों को हवाई सफर से यह यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के पैकेज के तहत पहली यात्रा 20 जुलाई को होगी। अमरनाथ के लिए यह यात्रा चेन्नई से शुरू होकर श्रीनगर, सोनमर्ग, नीलग्रथ से होते हुए वापस श्रीनगर और फिर चेन्नई वापस आ जाएगी। इस यात्रा के दूसरे दिन उन्हें बाबा अमरनाथा दर्शन कराएं जाएंगे। यह पैकेज 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से ज्यादा के लोग नहीं ले सकते हैं।
क्या है इस पैकेज की कीमत
आईआरसीटीसी वेबसाइट में दी जानकारी के अनुसार यात्रियों को विमान में इकोनॉमी क्लास में सिंगल ऑक्यूपेंसी के साथ यह पैकेज प्रति व्यक्ति 43,850 रुपये का पड़ेगा। वहीं अगर कोई डबल ऑक्यूपेंसी का पैकेज लेता है तो उसे 35,900 रुपये प्रति यात्री देना होगा। लेकिन अगर कोई ट्रिपल ऑक्यूपेंसी का पैकेज लेता है तो उसे प्रति यात्री 35,100 रुपये देना होगा।
जानिए पैकेज के तहत रुकने की व्यवस्था के बारे में
यह पैकेज 2 रात और 3 दिनों का स्पेशल पैकेज है। इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को डिवाइन इन एंड रीगल पैलेस या ऐसे ही होटलों में रुकने की व्यवस्था कराई जाएगी। पैकेज के तहत 3 बार ब्रेकफास्ट और 3 बार डिनर कराया जाएगा।
ये है आने-जाने का विवरण
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत अमरनाथ यात्रा के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट चेन्नई से मिलेगी। 20 जुलाई को यह चेन्नई से सुबह 7 बजे उड़ेकी जो सुबह ही 11.55 मिनट पर श्रीनगर पहुंचा देगी। वहीं इस पैकेज में जाने वाले 23 जुलाई को वापसी करेंगे। वापसी में यह फ्लाइट शाम 4 बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर से मिलेगी, जो रात 11 बजकर 20 मिनट पर चेन्नई पहुंचा देगी।
यह भी पढ़ें : दूसरे के नाम ट्रांसफर हो सकता है कंफर्म Train Ticket, ये है तरीका
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान