नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड किया है। अब एयरटेल यूजर्स को 1699 का रिचार्ज कराने पर पूरे 1 साल के लिए हर दिन 1.4 GB इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसका मतलब है कि इस प्लान में 1 साल के लिए टोटल 511 GB डाटा मिलेगा। जानकारी दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1 GB डाटा मिलता था। इस प्लान की वैधता 365 दिन यानी 1 साल है। अच्छी बात तो यह हैं कि जो लोग बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं और लंबे समय की वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये प्लान फायदेमंद हो सकता है।
एयरटेल के 1699 के प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.4GB डाटा मिलने के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और हर दिन 100 SMS फ्री भी मिलेंगे। इस प्लान में पहले की तरह ही सभी एयरटेल एप्स जैसे विंक म्यूजिक और एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही ऐसा नया 4G मोबाइल जिसकी एयरटेल अनुमति देती हो, खरीदने के बाद 1699 रुपये का रिचार्ज कराने पर कस्टमर्स को 2 हजार रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। ये मोबाइल फोन एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को फ्री में ZEE5, HOOQ, 350 से अधिक लाइव चैनल, और 10,000 से अधिक फिल्म और टीवी शो देखने का मौका मिलेगा। इस प्लान के साथ एंटी वायरस नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिल रहा है।
दूसरी ओर रिलायंस जियो के 1699 वाले प्लान की वैलिडिटी 1 साल की वैलिडिटी है। इसमें जियो यूजर को 1.5 जीबी डाटा रोज यानी कुल 547.5 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन के तौर पर जियो ऐप्स की एक्सेस दी जा रही है। जी हां इस प्लान में भी यूजर को जियो के सभी ऐप्स जैसे माई जियो, जियो सावन जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
वोडाफोन और आइडिया दोनों के यूजर के लिए 365 दिन यानी 1 साल वैलिडिटी वाला प्रीपेड पैक 1699 रुपये में उपलब्ध है। वोडाफोन की वेबसाइट के मुताबिक, इस पैक में भारत के अंदर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स, रोज 1 जीबी 4जी/3जी डाटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिल रहा है। साथ ही यूजर वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी आदि का मजा ले सकते हैं। वहीं आइडिया यूजर को 365 दिन वाले प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड लोकल, नेशनल व रोमिंग कॉल्स, रोज 1 जीबी 3जी/4जी डाटा और 100 SMS प्रतिदिन मिल रहा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित