नई दिल्ली: स्पाइसजेट ने पांच दिन की मानसून सेल की घोषणा की है। लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए मानसून सेल की घोषणा की है। स्पाइसजेट मानसून सेल के तहत घरेलू टिकट की शुरुआत महज 888 रुपये जबकि इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए 3,499 रुपये से टिकट की शुरुआत हो रही है। इस बात की भी जानकारी दें कि सेल 2 जुलाई यानी आज से शुरू हो गई है और 6 जुलाई तक चलेगी।
जानकारी दें कि स्पाइसजेट मानसून सेल के तहत 25 सितंबर 2019 तक की यात्रा अवधि पर ये किफायती किराया लागू है। इस सेल की घोषणा ऐसे समय में की जा रही है जब विमान ईंधन एटीएफ के दामों में 5.8 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है।
मिलेगा 50% डिस्कांउट भी
इसके अलावा स्पाइसजेट मेगा मानसून सेल के तहत सीट, मील, स्पाइसमैक्स और अन्य चीजों पर 50 फीसदी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसका लाभ लेने के लिए यात्रियों को AMEX50 प्रोमो कोड यूज करना होगा। स्पाइसमैक्स सीट के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से पेमेंट पर 500 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।
अगर यात्री स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप से फ्लाइट की सफलतापूर्वक बुकिंग कर लेता है तो उसे 1000 रुपये का होटल वाउचर ईमेल आईडी (फ्लाइट बुकिंग में यूज किए आईडी) पर भेज दिया जाएगा। यह ट्रांजेक्शन के 15 दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। हर ट्रांजेक्शन पर सिर्फ एक ही वाउचर भेजा जाएगा। यह वाउचर 31 अगस्त 2019 तक मान्य रहेगा। यह वाउचर spicevacations.com और spicejet.com पर की गई होटल बुकिंग पर ही लागू होगा। इस बात का ध्यान रखें कि होटल की कुल बुकिंग 7000 या उससे अधिक की होनी चाहिए। इसमें यात्रा के लिए तारीख की अनिवार्यता नहीं है।
- यह ऑफर सभी चैनल्स के माध्यम से टिकट की बुकिंग पर लागू है।
- बता दें कि छूट केवल एकतरफा किराए पर लागू होगी।
- यह ऑफर किसी अन्य ऑफर के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है और ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।
- नॉर्मल कैंसिलेशन चार्ज के साथ किराया रिफंडेबल है।
- यह प्रोमो नॉन-स्टॉप उड़ानों के लिए लागू है।
- टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है।
- जानकारी दें कि ब्लैक-आउट डेट्स लागू है।
इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि इस मॉनसून सेल में डिस्काउंट सिर्फ वन-वे किराये पर लागू होगा। हां, यह ऑफर सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म से बुक कराए गए टिकट पर मान्य होगा। इसके अलावा इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ समायोजित नहीं किया जाएगा और न ही किसी ग्रुप बुकिंग के साथ मर्ज किया जा सकेगा। अगर किसी कारणवश आप टिकट कैंसिल कराना चाहते हैं तो यह सामान्य कैंसिलेशन नियमों के मुताबिक कैंसिल किया जा सकेगा। इस सेल के तहत किराया रिफंडेबल है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान