नई दिल्ली। आज से यानी 1 जुलाइ से बिना सब्सिडी वाला गैस का सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता हो गया है। कीमतों में यह बदलाव 30 जून की रात 12 बजे से लागू हो गया है। आज से इन घटी कीमतों का फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
अब ये होगी बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक बिना सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत अभी 737.50 रुपये है। लेकिन यह 1 जुलाई से 637 रुपये का मिलने लगेगा। इस प्रकार ग्राहकों को 100.50 रुपये का फायदा होगा। वहीं हालांकि सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में फिलहाल सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की कीमत 497.37 रुपये है।
मिली राहत
काफी समय से उम्मीद की जा रही थी कि सरकार बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर ग्राहकों को राहत दे सकती है। रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां हर महीने की एक तारीख को दाम का रिवीजन करती हैं। पिछले कुछ समय से रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन 1 जुलाई से गैर सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है।
साल में 12 सिलेंडर मिलते हैं सब्सिडी वाले
बता दें कि, सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को रिफिल लेते समय बाजार मूल्य पर भुगतान करना होता है। वहीं सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है। उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें : जान लें Gas Cylinder की एक्सपायरी डेट, फिर नहीं होगा हादसा
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित